मेरठ: अनियंत्रित कार परतापुर नाले में गिरी, बाल-बाल बचे राहगीर, बड़ा हादसा टला, पुलिस ने क्रेन से निकाली कार, चालक हिरासत में
Meerut, Meerut | Jul 24, 2026 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित रिठानी के पास रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेरठ से यात्रियों को छोड़कर दिल्ली की ओर जा रही एक हुंडई ऑरा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कई राहगीर कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।