धनौरा: गजरौला हाईवे पर नाले के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
गजरौला क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब हाईवे किनारे नाले के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार और औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया।