कटोरिया रेफरल अस्पताल में बुधवार को बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए जुटे महिलाओं की भारी भीड़ से अस्पताल में गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। इस दौरान देर शाम करीब 8:30 बजे तक 32 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद सबको 24 घंटे के लिए वार्ड में भर्ती रखा गया है।