शहर के आंबेडकर चौक पर ग्रामीण आवास सहायक कर्मी संघ के सदस्यों ने अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी धरना दिया। धरना प्रदर्शन में राजद जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य नेता शामिल हुए। साथ ही आंदोलन को धारदार बनाने की बात कही।