गोपालगंज: नरहवा शुक्ल गांव में भूमि विवाद में फरसा से हमला, एक ही परिवार के चार लोग जख्मी
जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरहवा शुक्ल गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पड़ोस के लोगों ने फरसा से हमला कर एक ही परिवार के चार लोग जख्मी कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।