पंचकूला: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कालका से घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज
कालका पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति दीपक शर्मा के द्वारा बताया गया है कि मैं अपनी बुलेट मोटरसाइकिल अपने घर के बाहर खड़ी की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरी बुलेट मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।