पंचकूला: रायपुर रानी में हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा, झांकियां सजाई गई, गूंज उठे दादा परशुराम के जयघोष
अक्षय तृतीया भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम जयंती समारोह ब्राह्मण कल्याण संघ रायपुररानी के तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, साथ ही भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर को खेड़ा मंदिर परिसर में भंडारा भी आयोजित किया गया।