रामगढ़: ललावंडी में ब्लास्टिंग का असर, विद्युत पोल झुक गया, टला बड़ा हादसा
Ramgarh, Alwar | Apr 7, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के ललावंडी गांव में मंगलवार शाम करीब 4 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक विद्युत पोल झुककर नीचे लटक गया। उस वक्त बिजली सप्लाई चालू होने से खतरा और बढ़ गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।