रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के हरपुर मिर्जापुर में जलावन लेने गई महिला पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया, जिससे महिला अचेत हो कर जमीन पर गिर पड़ी, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में मंगलवार को शाम 7 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है.और चिकित्सक के द्वारा 24 घंटे के लिए अपने निगरानी में रखा है.