अनूपपुर: जिले में अब तक 355 किसानों से 971.55 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई
रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में गेहूँ की खरीदी जारी हैं। जिले में 15 अप्रैल से शुरू हुई उपार्जन प्रक्रिया के तहत अब तक 355 किसानों से 971.55 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। गेहूँ खरीदी की अंतिम तिथि 23 मई 2026 निर्धारित है। शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2585 रुपये और राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रुपये बोनस को मिलाकर कुल 2625 रुपये ।