रमकंडा: तेतरडीह में जल जीवन मिशन फेल, पांच जलमीनार बंद; एक साल से पेयजल संकट
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत स्थित तेतरडीह गांव में जल जीवन मिशन की सौर आधारित एकल जलापूर्ति योजना पूरी तरह ठप हो गई है। खास टोला, पूरब टोला, पश्चिम टोला, टेनटांड़ टोला और खूंटीपारा में बनाए गए जलमीनार और पानी टंकियां खराब होकर शोपीस बन गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार टेनटांड़ टोला में बोर धंस गया है, जबकि पूरब टोला की पानी टंकी फट चुकी है। कई जग