संग्रामपुर: संग्रामपुर का कहुआ गांव ध्रुव चरित्र व 24 अवतारों की कथा से गूंजा, श्रद्धालु हुए भावविभोर
प्रखंड क्षेत्र के दीदारगंज पंचायत अंतर्गत श्रीरामनगर कहुआ स्थित नवनिर्मित ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को शाम 7 बजे भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर चल रही कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भावविभोर हो उठे। वृंदावन से पधारे कथा व्यास श्री श्री