बक्सर: जिले में अर्धसैनिक बलों के साथ बक्सर पुलिस का विशेष छापेमारी अभियान, 20 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹45500 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Oct 10, 2025 विधान सभा चुनाव के बीच अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें अर्धसैनिक बल के जवान भी शामिल थे। पुलिस के अनुसार पिछले 24 घंटों में चलाए गए विशेष अभियान में 20 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं 45500 रूपए जुर्माना वसूला।