कन्नौज: शहर के कुतलुपुर मोहल्ले में 2 पक्षों के बीच विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस पर भी अभद्रता का आरोप
कुतलूपुर मोहल्ले में 2 पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। राजीव और अंकित गिहार 2 पक्षों में आपस में पुराने मुकदमे के कारण विवाद हुआ। अंकित ने राजीव और साथियों पर रास्ते में रोकने और गालीगलोज का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पर भी अंकित के पत्रकार भाई ऋषि के साथ अभद्रता की बात कही गई है। मामले में अंकित पक्ष के द्वारा एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र दिया गया।