खरौंधी: खरौंधी प्रमुख आभा रानी ने दिशा बैठक में उठाईं जनसमस्याएं, सड़क निर्माण और जल नल योजना पर कार्रवाई की मांग
जिला स्तरीय दिशा (DISHA) बैठक में खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने गुरुवार की दोपहर करीब 12बजे क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि चंदनी पंचायत में पुल का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन उससे जुड़ने वाली कनेक्टिंग रोड का निर्माण अब तक नहीं हुआ है। इसके कारण बरसात के दिनों में आम लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना कर