कुडू: कुडू बड़की चापी सड़क को ओवरलोड हाईवा ने बनाया मौत का रास्ता, आजसू नेता सूरज अग्रवाल ने जताई चिंता
Kuru, Lohardaga | May 24, 2026 लोहरदगा आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थानीय विधायक और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक ओर विधायक ग्रामीण सड़कों के निर्माण को लेकर चिंता जाहिर करते हैं, वहीं दूसरी ओर कुडू प्रखंड के बड़की चापी गांव की सड़क ओवरलोड हाईवा के कारण बदहाल होती जा रही है।