निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना बिहार की टीम ने अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर में सोमवार के दोपहर छापेमारी कर लिपिक बृजमोहन लाल को ₹2000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे निगरानी डीएसपी आदित्य राज ने शाम 4:00 बजे मीडिया कर्मियों को बताया कि स्टाफ नर्स अर्चना कुमारी द्वारा इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में की गई थी।