दरभंगा: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा संचालन को लेकर हुई ब्रीफिंग, दरभंगा जिला मुख्यालय के 21 केंद्र पर होगी परीक्षा
समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार की अध्यक्षता में बी०एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.ED -2026) को लेकर केंद्राधीक्षक को ब्रीफिंग किया गया। ब्रीफिंग में बताया गया सात जून को परीक्षा का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 6.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।