गाज़ीपुर: नैसरा हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत और 35 घायल, इलाज जारी: डीएम गाजीपुर
गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब महाराष्ट्र से आए तीर्थयात्रियों से भरी तेज रफ्तार एक बस पर कथित तौर पर पत्थर फेंके जाने के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट कर सीधी हो गई। हादसे में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल है