शाहगंज: पिलकिछा गांव में दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर को किया गया गिरफ्तार
खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी विवाहिता की फांसी पर लटक कर हुई संदिग्ध मौत के मामले में दहेज हत्यारोपी सास ससुर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की भोर करीब 5 बजे अंबेडकर नगर जिले से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया गया।