बेरमो: पांच नंबर धौड़ा में भूमिगत आग से भू-धंसान, हीरक रोड पर छठे दिन भी आवागमन ठप, युद्ध स्तर पर मरम्मत जारी
Bermo, Bokaro | Jun 23, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो नगर परिषद अंतर्गत सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के पांच नंबर धौड़ा में भूमिगत आग के कारण हुए भू-धंसान से हीरक रोड पर आवागमन मंगलवार को लगातार छठे दिन भी पूरी तरह बंद रहा।समय 4 बजे बताया गया कि सड़क के बीचोबीच करीब 15 फीट गहरा गड्ढा बनने से भारी वाहनों की आवाजाही खतरनाक हो गई है।