तिलक विहार पुलिस चौकी की टीम ने तिलक नगर से 32 मामलों में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कृष्ण उर्फ किनना और गोपाल उर्फ कालू के रूप में हुई है। यह दोनों दिल्ली के पीतमपुरा गांव और ज्वालापुरी कैंप के रहने वाले हैं। इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और दो बटनदार चाकू बरामद किया है।