राजौरी गार्डन: सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से नीचे रोड पर गिरा भारी लोगे का पाइप, एक महिला हुई घायल
पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर मैट्रो स्टेशन के ऊपरी हिस्से से लोहे का पाइप नीचे सड़क पर गिरा है। यह हादसा कल बुधवार का है। पता चला है कि एक महिला को चोट लगी थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया की इस पाइप की चपेट में 26 साल की एक महिला घायल हुई है। जिसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।