हरी नगर थाना की पुलिस टीम ने चोरी की स्कूटी से मोबाइल लूटने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो मोबाइल और चोरी की स्कूटी को भी बरामद किया है। गिरफ्तार लुटेरा दीपक पहले से 13 वारदात को अंजाम दे चुका है और इसकी गिरफ्तारी से कई मामलों का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।