सरैया: बसरा काजी में रविदास जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक हुई
सरैया प्रखंड क्षेत्र के बसरा काजी गांव में सोमवार दिन के 2:00 बजे रविदास जयंती को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राकेश राम ने किया। वहीं उन्होंने बताया कि इस बार संत शिरोमणि रविदास जी की 648 सी जयंती मनाई जाएगी जो 12 फरवरी को आयोजित होगी। इसी आयोजन को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया है और इसका उद्देश्य है कि अपने समाज को जागृत करना है।