सरैया: सरैया स्थित मां थावे वाली मंदिर परिसर में बाबा महेश्वर नाथ मंदिर और पंचमुखी महावीर मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ होगा
सरैया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मां थावे वाली मंदिर पिपरा घौष के प्रांगण में बाबा महेश्वर नाथ मंदिर एवं पंचमुखी महावीर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर सात दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा दिनांक 13 फरवरी 2025 से लेकर 18 फरवरी 2025 तक यह कार्यक्रम होना है। जिसको लेकर पूजा समिति के अध्यक्ष राधा मोहन भगत ने रविवार दिन के 2:00 जानकारी दी है।