मिर्ज़ापुर: जमुआ में घर में घुसकर मारपीट और सोने की चैन छीनने का मामला, पीड़ितों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
कछवा थाना क्षेत्र के जमुआ में घर में घुसकर मारने पीटने और सोने की चैन छीनने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को पीड़ितों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर विपक्षियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। पीड़ित शिवा गोंड पुत्र राजेश गोंड ने कहा कि विपक्षी काफी दबंग हैं। तीन दिनों से कछवा कोतवाली जा रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।