सीतापुर: खगसिया मऊ के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, जिला अस्पताल लाने पर हुई मौत
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के खगसिया मऊ के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हुआ और उसकी जिला अस्पताल लाने पर मौत हो गई। व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।