बसंतपुर: बीरपुर में सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, नेपाली नागरिक गिरफ्तार, 16.50 लाख नेपाली रुपये बरामद
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी निओर ने बड़ी सफलता हासिल की है। 31 अक्टूबर 2025 को एसएसबी की टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 228/1 के समीप संयुक्त जांच अभियान के दौरान एक नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (संख्या BR 50 AB 2515) को सं