सिकंदरा: सिकंदरा क्षेत्र में गंगा मेला व दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, घाटों पर प्रशासनिक व्यवस्था रही चौबंद
सिकंदरा तहसील क्षेत्र में गंगा मेला एवं दशहरा पर्व के अवसर पर सोमवार सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने यमुना घाटों पर स्नान कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर घाटों पर सुबह से ही आस्था का माहौल बना रहा। दशहरा पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा