धनौरा: गजरौला हाईवे पर अज्ञात वाहन से पीछे से टकराई कार, चार लोगों की हुई मौत, दो की हालत गंभीर
अमरोहा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वैगनआर कार के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी।