कर्वी: बरगढ़ थाना क्षेत्र के मुरका हनुमान मंदिर के पास कार और पिकअप की भीषण भिड़ंत, सात लोग घायल, प्रयागराज रेफर
चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11:30 बजे कार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी मऊ में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया गया। हादसा मुरका हनुमान मंदिर के पास हुआ, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।