जगदलपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अटल परिसर का किया निरीक्षण
लालबाग क्षेत्र में निर्माणाधीन अटल परिसर का निरीक्षण शुक्रवार शाम 5 बजेबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों एवं इंजीनियरों को निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि इसका शीघ्र लोकार्पण नियत तिथि में संभव हो सके।