बड़वाह नगर में गौ सेवा और मानव प्रेम का एक अनूठा नजारा इन दिनों देखने को मिला है।नगर के बस स्टैंड स्थित स्वर्गीय चंद्रकांत गुप्ता मार्केट में संचालित विजयवर्गीय प्रोविजन स्टोर पर प्रतिदिन एक गौ माता का आगमन होता है। विशेष बात यह है कि गौ माता बिना किसी डर या संकोच के सीधे दुकान के अंदर प्रवेश करती है और करीब आधे घंटे तक वहां रुकने के बाद अपने आप चली जाती हैं