छतरपुर नगर: करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, खेत पर पंप चालू करने गया था इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम
छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कालापनी गांव में एक हृदयविदारक हादसे में 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अनुज विश्वकर्मा, पिता कामता प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 6 बजे अनुज खेत पर सिंचाई के लिए पानी का पंप चालू करने गया था। इसी दौरान पंप के तार जोड़ते समय उसे तेज करंट लग गया, जिसस