पटेरा: पटेरा थाना क्षेत्र के तिंदनी गांव में खेतों की नरवाई में भीषण आग, दमकल वाहन मौके पर
Patera, Damoh | Apr 23, 2026 पटेरा थाना क्षेत्र के तिंदनी गांव में खेतों में खड़ी नरवाई में भीषण आग लग गई,देखते ही देखते आग उग्र हो गई और कई खेतों तक पहुंच गई,खेत के पास से ही लगे बस्ती में आग पहुंचने की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने आग बुझाने की प्रयास शुरू किये,पटेरा से दमकल वाहन मौके पर बुलाया गया किसान और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया,आग लगने का कारण अज्ञात है।