गाजीपुर जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ से प्रदेश के 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 2,000 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का अंतरण किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, गाजीपुर में देखा।