स्पीति: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केलांग में आलाकमान द्वारा विनय कुमार को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले का स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी को हिमाचल प्रदेश में नया अध्यक्ष मिल चुका है। आलाकमान ने विनय कुमार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। लाहौल स्पीति जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आला कमान द्वारा विनय कुमार को कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले का स्वागत किया है।