थरथरी: चंडी में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-शांति की कामना की
चंडी प्रखंड में आस्था के महापर्व चैती छठ में नहाय खाय और खरना के बाद गुरुवार को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पूजा की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नदी, तालाब, पोखर, नहर सहित अन्य जलस्रोतों में भगवान भास्कर को अर्घ दिया। इस अवसर पर छठ व्रतियों द्वारा पोखर में खड़े हो कर परिवार की सुख शांति के लिए भगवान सूर्य की प्रार्थना की गई।