पूरनपुर क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गांव शेरपुर कला में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने एक दंपति को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया और घर में रखी नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ, जब बच्चों के चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।