ईचागढ़ प्रखंड के लेपाटांड गांव में तीन दिवसीय रामचरितमानस पाठ के लिए शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में कुल 105 महिलाएं शामिल हुई।लेपाटांड हरिमंदिर से नया तालाब तक कलश यात्रा पहुंची,जहां से कलश में पवित्र जल भर कर भजन-कीर्तन के साथ गांव की भ्रमण कर वापस हरिमंदिर पहुंची।जहां पर पंडित द्वारा मंत्रोच्चार कर कलश स्थापित किया गया।