जोधपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा भोपालगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायत समिति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधूरे पड़े कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति भवन में चल रहे हाल निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।