"सांप ने डसा तो मृत सांप को ही लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान।
#अलवर। जिले के टहला थाना क्षेत्र के थाना गांव में एक अनोखा मामला सामने आया। यहां 30 वर्षीय दुर्गादास को सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। खास बात यह रही कि युवक के परिजन सांप को मारकर उसे भी अपने साथ अस्पताल ले आए, ताकि डॉक्टर यह पहचान सकें कि युवक को किस प्रजाति के सांप ने काटा है और उसी के अनुसार उपचार किया जा सके। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का तुरंत उपचार शुरू किया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंचने से युवक का इलाज तुरंत शुरू हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि सांप के काटने की स्थिति में बिना घबराए मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना सबसे जरूरी होता है। यदि सुरक्षित रूप से संभव हो तो सांप की पहचान उपचार में मददगार हो सकती है, लेकिन उसे पकड़ने या मारने के प्रयास में अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए।
बाईट... दुर्गा दास,,,,, पीड़ित
Rajgarh, Alwar | Jul 31, 2026