नादौन: नादौन में विकास कांग्रेस की देन, भाजपा गुमराह करने तक सीमित, मझेली और कड़साई में बिन मांगे हो रहे विकास कार्य: अजय शर्मा
एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र के विकास चर्चा प्रभारी अजय शर्मा ने कहा है कि नादौन में विकास कांग्रेस की देन है। भाजपा का काम अब सिर्फ जनता को गुमराह करने का रह गया है। नादौन में अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंडोर स्टेडियम, टूरिज्म का होटल, जल शक्ति विभाग का सर्किट हाउस जल्द जनता को समर्पित होंगे।