खैरथल: खैरथल में श्याम ध्वजों के साथ निकली श्याम रथ यात्रा, स्थापना के छठे वार्षिकोत्सव पर हुआ आयोजन
खैरथल की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के छठे स्थापना वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में मंगलवार को श्याम रथ यात्रा निकाली गई। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने श्याम ध्वजा हाथों में लेकर भाग लिया। श्याम बाबा के जयकारे लगाए, रथ यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।