फतेहपुर: औंग के मानिकपुर मजरे शिवराजपुर में संदिग्ध अवस्था मे युवक की हुई मौत परिजनों का रहा बुरा हाल पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
औंग के मनिकपुर मजरे शिवराजपुर में एक युवक की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। वही परिजनों का रोरो कर बुरा हाल रहा,तो वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनिकपुर मजरे शिवराजपुर निवासी राम सजीवन के 35 वर्षीय पुत्र राम बहादुर की घर मे संदिग्ध मौत हो गई।