जानकारी के अनुसार,प्रशासन के निर्देश पर जिले में पंजीकृत व्यापारियों के गोदामों और प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। मंगलवार दोपहर एक बजे मंडी सचिव प्रशांत कुलमित्रा और मंडी उपनिरीक्षक की टीम ने ग्राम डोमनारा निवासी भभीक्षण साव की किराना दुकान में जांच की।