मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत एसिड अटैक के मामले एक महिला को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है तथा पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से सोमवार की शाम लगभग 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार एसडीपीओ बाढ़ 1 आनंद कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के साथ जा रही महिला उसे चाट खाने के बहाने ले गई थी। उसके बाद यह कांड हुआ।