मेदिनीनगर (डालटनगंज): क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी पलामू पुलिस का शानदार प्रदर्शन, बास्केटबॉल, हॉकी में जीता स्वर्ण पदक
गढ़वा में आयोजित क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन भी पलामू पुलिस के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। पलामू टीम ने बास्केटबॉल, हॉकी और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। हाई जंप में इंद्र बहादुर सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में रविकांत पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।