संदेश: काजीचक गांव में मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी, तीन दिन बाद भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीचक गांव में सोमवार को एक छात्रा के द्वारा मैट्रिक परीक्षा में फेल होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी भी छात्र जिंदगी और मौत से जूझ रही है और उसका इलाज पटना में चल रहा है। परिजनों ने बताया की उसकी स्थिति अब कुछ सुधार होने लगी है पहले से स्थिति ठीक है।